Wednesday, August 15, 2018

दस रूहानी मुशाहदत:




 
एक:
वह घर जिस के सहन से दरख़्त काट दिया जाए, वो घर कभी आबाद नही रहता - आप जब भी किसी घर को उजड़ा देखे,
आप तहक़ीक़ कर के देख लें इस घर की बर्बादी दरख़्त काटने से शुरू हुई होगी चुनाँचे आप के घर मे अगर कोई पुराना दरख़्त है तो आप इसे हरगिज़ न काटे, आप का घर हमेशा आबाद रहेगा।।  ये वो हकीकत हैं जिसकी वजह से औलिया इक़राम पूरी जिंदगी दरख़्त लगाते और दरख़्त की हिफाज़त करते रहे।



दो:

जिस घर से परिंदों ,जानवरों औऱ चींटियों को रिज़्क़ मिलता रहे इस घर से कभी रिज़्क़ खत्म नही होता- आप तजुर्बा कर लें, आप परिंदों ,बिल्लियों,कुत्तों और चींटियों को खाना, दाना और पानी डालना शुरू कर दें आपके घर का किचन बन्द नही होगा,, आप पर रिज़्क़ के दरवाज़े खुले रहेंगे। आपको अम्बिया और औलिया  के मज़ारात पर कबूतर, चिड़िया,  मोर, बिल्ली, चींटियां क्यों मिलती हैं? यह दरसल मज़ारात पर लंगर की जमानत होती हैं।



तीन:
अल्लाह तआलाह गरीबों में कपड़े तक़सीम करने वालों को कभी बे इज्ज़त नही होने देता - आप अगर चाहते है आपके के मुखाल्फीन आपको बे इज्जत न कर सकें तो आप ग़रीबो में कपड़े तक़सीम करना शुरू कर दें ,, बिलखुसूस आप ग़रीब बच्चों को लिबास और चादरें ले कर देना शुरू कर दे आप मरने के बाद तक बा इज्ज़त रहेंगे,,आप का बड़े से बड़ा मुख़ालिफ़ भी आपकी बे इज्जती नही कर सकेगा ।
चुनाँचे आप लोगों की सतर पोशी का बंदोबस्त करें- अल्लाह आपको बे इज्जती से बचा लेगा।



चार:
आप अगर अपनी राह से भटकी हुई औलाद को सीधे रास्ते पर लाना चाहते है तो आप ग़रीब बच्चियों की शादी करा दे,, आपकी औलाद  नेक हो जायेगी, आप तजुर्बा करके देख लें, आप ग़रीब बच्चों की शादी कराएं आप उन्हें घरों में आबाद कराएं आप अपनी औलाद पर इस के असारात देखेंगे ओर ये आसारात आपको हैरान कर देंगे।



पाँच:
आप अगर अपनी ज़िंदगी मे शुक्र और इत्मिनान लाना चाहते है तो आप लोगों को खाना खिलाना शुरू कर दे- आप का दिल इत्मीनान की नियामत से माला-माल हो जायेगा आपको औलिया- किराम की ज़ात में इत्मीनान नज़र आता हैं, यह इत्मीनान तवाज़आ की दीन हैं,, आप भी मुतवाज़आ हो जाये आपकी ज़िंदगी से लालच कम हो जायेगा, आप मुतमईन हो जायँगे।


छ:
आप अगर सेहतमंद रहना चाहते हैं तो आप गरीबों का इलाज कराना शुरू कर दे,,आपकी सेहत में इज़ाफ़ा हो जायेगा, आप इसके बाद जो भी दवा खायंगे वो दूसरे मरीज़ों के मुकाबले में आप पर ज़्यादा असर करेंगी, आप जो भी खुराक खायंगे वो अब पहले से ज़्यादा फ़ायदा करेंगी।


सात:
आप अगर दुनियावी मुश्किलातों का शिकार हैं तो आप कोई गली,कोई सड़क बनवा दे अल्लाह पाक आपकी हर मुश्किल का रास्ता निकाल देगा आप का हर बन्द दरवाजा खोल दिया जायेगा ये न हो सके तो कम से कम रास्ते मे पड़ी कोई भी तकलीफ देने वाली चीज़ों को रास्ते से हटा दें आपकी रुकावट दूर हो जायेगी।



आठ:
आप अगर डिप्रेशन का शिकार हैं तो दूसरों के लिए ठंडे पानी का बंदोबस्त कर दे, बोरिग वगेरह लगवा दें जिससे लोगों को पानी की सहूलियत हो जायेगी आपके डिप्रेशन की शिकायत दूर हो जायेगी क्यों? क्योंकि डिप्रेशन आग होता हैं और पानी हर आग को बुझा देता हैं।



नो:
किताब बेहतर दोस्त होती हैं -आप अच्छे दोस्त चाहते है तो आप लोगों मे किताबें तक़सीम करना शुरू कर दे आप  लायब्रेरी बनवा दे आप कभी दोस्तों की कमी का शिकार नही होंगें आपको दुनिया के हर कोने में दोस्त मिलेंगे।




दस:
आप अगर ताक़तवर होना चाहते हैं तो आप सादगी अख्तियार कर लें, दुनिया का कोई भी फिरौन आपका मुकाबला नहीं कर सकेगा - अल्लाह पाक ने सादगी में एटमी ताकत रखी हैं, शायद इसलिए तमाम अम्बिया-किराम और औलिया सादाह थे ।।चुनाँचे फिरओन हो या नमरूद यह उनकी ताकत के सामने ठहर नही सकते,आप भी आज़मा लें ,आपका भी कोई मुकाबला नहीं कर सकेगा ।




में नही जानता ये कितना सही है लेकिन हो सकता है कि आपके इस नेक काम से अल्लाह आपकी परेशानी दूर करदे।

सौ. हिन्द की स्याही

No comments:

Post a Comment